Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दशहरा : मेजारोड मे धूमधाम से मनाया गया असत्य पर सत्य की जीत का त्यौहार

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। मेजारोड मे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) श्रद्धा-भाव व उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह असत्य पर सत्य की विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम का बाण लगते ही लंकाधिपति रावण के प्राण निकल गए। इसके बाद प्रतीक पुतले का दहन किया गया। मेजारोड मे जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बता दें कि दशमी का मेला मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष ईं नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व मे किया जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने राम, लक्ष्मण सीता की आरती उतारी उसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।

SV News

मेजा क्षेत्र के दशहरा मेले को लेकर जगह-जगह विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई थीं। दशहरा के दिन मेजारोड बाजार गुलजार नजर आया। चाट-फुल्की, फास्ट फूड के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने की दुकान सजी थी। दुर्गा महोत्सव को लेकर की गई सजावट व रंग-बिरंगी लाइटों ने मेजारोड चौराहे को चार चांद लगा दिया था। मेले मे दुकानदार अपनी दुकानों को सजाकर मेले की शोभा बढ़ा रहे थे। दशहरे का मेला सम्पन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह, दरोगा रामभवन वर्मा चौकी प्रभारी मेजारोड व दरोगा सचिन देव वर्मा पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। 

SV News

इस मौके पर विजयानंद उपाध्याय, बद्रीनारायण उपाध्याय, आचार्य अरुण महाराज, जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, सिद्धांत तिवारी, रजनीश मिश्रा, मनीष उपाध्याय, गुलाबशंकर शुक्ला, पुनीत उपाध्याय, शिवम शुक्ला, संदीप तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad