Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

मेजा में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ब्लाक परिसर स्थित हनुमान मंदिर में कीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल मंत्री मेजा संजय तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। ब्लाक के बड़े बाबू रामकृष्ण गुप्ता के सानिध्य में यह कार्यक्रम कराया गया।

श्री तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने बड़े विद्वान थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हम सभी के लिए पूज्यनीय हैं। भगवान राम के दोनों पुत्र लव और कुश की शिक्षा-दीक्षा भी उन्हीं के आश्रम में हुई थी।उन्होंने कहा कि 4 साल पहले भाजपा सरकार द्वारा सरकारी तौर पर महापुरुषों की जयंती मनाई जाने का फरमान जारी किया गया था। महापुरुषों की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर सके। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार का मानना है कि महापुरुष के आदर्श किसी भी वर्ग या समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। 

Svnews

इस प्रकार के कार्यक्रमों में सभी वर्ग व जाति के लोग एकत्रित होते हैं ताकि समाज को एक सूत्र में पिरोया जा सके।इस दौरान जय मां बराही मानस म्यूजिकल ग्रुप के संगीत कार शिवम् शुक्ला, विनय तिवारी, किशन मौर्या, रूपेश दिवेदी द्वारा कीर्तन पाठ किया गया, जिसमे विकास खण्ड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल मिश्र ने किया। प्रधान शिव कुमार, अशोक कुमार,पंकज राव, राजमणि कोटार,सुनील आदिवासी ,रोहित कोटार्या आदि मौजूद रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad