मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
श्री रामलीला कमेटी मेजा खास के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज से शुरू होगा, जिसमें आज नारद मोह की लीला का मंचन होगा। दूसरे दिन 9 अक्टूबर को राम जन्म,रावण जन्म, 10 अक्टूबर को मुनि आगमन - मारीच सुबाहु दरबार - ताड़का वध, 11 अक्टूबर को बारी फुलवारी -नगर दर्शन, 12 अक्टूबर को धनुष यज्ञ, 13 अक्टूबर को परशुराम - लक्ष्मण संवाद- राम - सीता विवाह, 14 अक्टूबर को राम वनवास दशरथ मरण, 15 अक्टूबर को सीता हरण का, 16 अक्टूबर को राम - सुग्रीव मित्रता - लंका दहन, 17 अक्टूबर को विभीषण शरणागत- अंगद - रावण संवाद, 18 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति, 19 अक्टूबर को कुंभकरण वध - मेघनाथ वध और अहिरावण वध तथा 20 अक्टूबर को दशहरा - राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन होगा। उक्त आशय की जानकारी कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल मिश्र ने अध्यक्ष अमित यादव व डायरेक्टर लालजी मिश्र के हवाले से देते हुए बताया कि रामलीला का मंचन शाम 8 बजे शुरू हो जाएगा। द्वय ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान संबंधित झाकियों को भी दर्शाया जाएगा।उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला का अवलोकन करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा रामलीला को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।