Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुना नदी मे पांटून पुल न बनने से परेशानी, आक्रोश

SV News

लालापुर, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। यमुना नदी मे पांटून पुल न बनने से आम जनमानस को आवागमन की
बहुत बड़ी समस्या हो रही है। पुल कब बनेगा यह राहगीरों के लिए केवल इंतजार रह गया है। लालापुर तरहार क्षेत्र के पंडुवा यमुना नदी में हर साल बनने वाला पीपा पुल विगत वर्षों में इन दिनों पुल बन जाता था। यह पीपा का पुल दो जनपदों को जोड़ने वाला मार्ग बन जाता है। क्षेत्र के लोगों को कौशांबी, सराय अकिल जो जमुनापार की मशहूर बाजार है। यहां सब्जी और केला, अमरुद का बहुत बड़ा उत्पादन किया जाता है। इन दिनों पीपा पुल न बनने से लोग नाव बोट के सहारे जान जोखिम में डालकर फिर भी यात्रा करते हैं। इन दिनों तो अमिलिया में लगने वाले ऐतिहासिक मेला जोरों पर है चारों तरफ से मां मंसुरिया माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन रात दिन बराबर बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने बारा विधायक डॉ वाचस्पति से शीघ्र पीपा पुल बनाये जाने की मांग की गई है। पांटून पुल समय से न बनाए जाने पर लोगों मे आक्रोश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad