Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : भीषण सड़क दुर्घटना मे दो लोगों की मौत, एक युवक की हालत गंंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में रविवार को दो बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एक बाइक से तीन युवक सीतामढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी हंडिया कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और दो बाइक सवार विवेक कुमार और सुशील कुमार मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा तीसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। बड़ी संख्या में आस पास के लोग जुट गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधार कार्ड से हुई पहचान

विवेक कुमार पुत्र अशोक कुमार मौर्य (30 वर्ष), सुशील कुमार पुत्र पप्पू मौर्य (23) व रितेश पुत्र राम सजीवन (17) निवासी ग्राम भमही हुसैनगंज थाना फूलपुर के निवासी थे। यह अपनी एचएफ डीलक्स बाइक से सीतामढ़ी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हंडिया कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव के सामने पहुंचे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से विवेक और सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश बुरी तरह घायल हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने जेब में रखे आधार कार्ड और पैनकार्ड से उन दोनों की शिनाख्त हो सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad