Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गौहनिया: शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गौहनिया मे शिक्षक प्रधानाचार्य प्रबंधक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा नेता सेवालाल पटेल (ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार) ने दी है। 

SV News

भाजपा नेता सेवालाल पटेल ने बताया कि सूबे के यशस्वी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमें यमुनापार के एमपी कॉन्वेंट स्कूल गौहनिया, बारा में 25 जनवरी बुधवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन मे प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, विधायक, भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। जिसमें क्षेत्र के सभी शिक्षक गणों से उपस्थिति के लिए अपील की गई है। बता दें कि झांसी इलाहाबाद शिक्षक विधायक चुनाव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसको विजई बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर लगा रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad