Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: घर में घुसी अनियंत्रित कार, महिला की मौत

SV News

ग्रामीणों ने कार मालिक व चालक को पेड़ से बांधकर पीटा

डीएम को बुलाने पर अड़े परिजन, मचा हड़कंप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर इलाके में गुरुवार को दोपहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। करछना थाना क्षेत्र के अरई भस्मा गांव के सामने से गुजर रही कार अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान में घुस गई। जिसमें मकान की कच्ची दीवार तो ढह गई। जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार चालक समेत दो लोगों को पकड़कर पेड़ में बंध करके पिटाई कर दी।

SV News

ग्रामीणों का कहना है कि कार मालिक और चालक दारू पिए थे। जब तक डीएम मौके पर नहीं आ जाते तब तक दोनों को छोड़ा नहीं जाएगा। गांव में हंगामा मचा हुआ है। सूचना के घंटों बाद पहुंची करछना पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुट गई।
करछना थाना क्षेत्र के अरई भस्मा गांव की दीपा पटेल पुत्री राजकरन पटेल की शादी मांडा में हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। ससुराल में अनबन के कारण पिछले 8 साल से अपने मायके में रह रही है। वह माता पिता के साथ रहकर अपना गुजारा करती थी। 16 फरवरी को दोपहर में वह गाय भैंस को हैंडपंप से पानी भरकर पिला रही थी। उसी समय करछना से अरई की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर दीपा पटेल के कच्चे मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। उसी समय दीपा पानी भरी बाल्टी लेकर निकल रही थी। कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कार मालिक रमाकांत निवासी गोती, औद्योगिक क्षेत्र और चालक सुभाष यादव निवासी लालापुर बराव, करछना को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को वहीं नीम के पेड़ में रस्सी से बांध दिया। उसके बाद भी पिटाई कर दी।
मृतका के चचेरे भाई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि जब तक जिलाधिकारी प्रयागराज मौके पर नहीं आ जाते तब तक न तो शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा। वहीं न ही दोनों को छोड़ा जाएगा। गांव वाले मृतका के बच्चों को मुआवजा दिया जाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad