Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गांव-गांव चलो, घर-घर चलो के तहत पसमांदा महाज का जनसंपर्क अभियान 6 अप्रैल से

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान मे राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महज के तहत गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान छः अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण के आहवान पर आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा ओबीसी समाज के शोषित पिछड़े और पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए पिछले नौ साल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को लेकर इस समाज के बीच गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन सम्पर्क अभियान में राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज प्रयागराज के कई गांवों एवं घरों तक पंहुचेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण ने बताया कि उक्त अभियान मे राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज से संबंधित लोगों को जागरूक किया जाएगा। जो अभियान आगामी छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad