Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए दो किशोर डूब गए। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। शिवकुटी इलाके के पांच लड़के गुरुवार शाम गंगा नहाने गए थे। इनमें दो लड़के कृष्णा और प्रियांशु गंगा में डूब गए। जबकि उनके तीन साथी वापस घर लौट आए। कल चुनाव का माहौल था इसलिए लापता दो लड़कों के घरवालों ने माना कि कहीं आसपास होंगे। जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवारजनों को चिंता हुई और युवकों की खोजबीन शुरू की गई। आज शुक्रवार सुबह लापता कृष्णा और प्रियांशु के घरवालों ने बाकी तीन दोस्तों से पूछा तब उन्होंने गंगा नहाने और डूबने की जानकारी दी। इसके बाद फाफामऊ और शिवकुटी थाने की पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस ने गंगा में डूबे लड़कों की तलाश में गोताखोरों को उतारा है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad