सीएम कार्यालय व डीजीपी तक पंहुचा एसपी पर लगे आरोप का मामला
प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव पर महिला फालोवर ने शराब पीकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिसका मामला मुख्यमंत्री व डीजीपी तक पंहुच गया है। डीजीपी ने प्रयागराज के आईजी रेंज को जांच सौंपी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि नौकरी से निकाले जाने पर महिला फालोवर ने आरोप लगाया है।
बता दें कि कौशांबी के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव पर छेड़खानी का आरोप लगा है। महिला फॉलोवर ने एसपी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। शराब के नशे में जोर जबरदस्ती का लगाया आरोप लगाया है। एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी करने पर महिला फॉलोवर को नौकरी से निकाल दिया गया था, इसीलिए महिला अनर्गल आरोप लगा रही है। वहीं एसपी कौशांबी के ऊपर लगे छेड़खानी के आरोप का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय व डीजीपी ऑफिस पहुंच गया है। यूपी के डीजीपी ने आरोपों की जांच आईजी रेंज प्रयागराज को सौंपी है।
मामले में एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर ने बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिये एक महिला के द्वारा एसपी कौशाम्बी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने का प्रकरण संज्ञान में आया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी यूपी के निर्देशानुसार कमिश्नर प्रयागराज से परामर्श कर निष्पक्ष जांच के लिए आईजी रेंज प्रयागराज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस समिति के अन्य सदस्य एसपी चित्रकूट, श्रीमती वृंदा शुक्ला एवं श्रीमती ईशा प्रिया सीडीओ प्रतापगढ़ हैं। इस टीम को प्रकरण की निष्पक्षता एवं गहनता से जाँच कर चार दिवस में रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है। मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।