मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें प्रयागराज के मेजा विधानसभा निवासी ईं जगदीश सिंह यादव को जिला महासचिव की कमान सौंपी गयी है। जिसकी सूचना पाते ही सपाइयों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भटौती कोनिया चौराहे पर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
विदित हो कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर प्रयागराज के मेजा विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी ईं जगदीश सिंह यादव को जिला महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर फैलते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के विधायक संदीप पटेल, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव व यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद सहित सपाइयों ने बधाई दी है। मनोनयन पर ईं जगदीश सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वो खरा उतरेंगे। पार्टी की नीतियों व सपा सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं भटौती कोनिया चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनको मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान भटौती मैनालाल निषाद, शिवबाबा निषाद, रंगलाल निषाद, रामचन्द्र शुक्ल, संतोष तिवारी, चंद्रभान सिंह, राजेन्द्र यादव, शशिकांत यादव, सुभाष सिंह यादव, आशीष सिंह, विनीत कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रधान भसुंदर सोनू पटेल, शिवपाल यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।