सोजत, पाली (महेश सोनी)। जैतारण विधानसभा विस्तारक दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार के निर्देशन में विधानसभा जैतारण के सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक रखी गई। बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मेघवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में युवा मोर्चा किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर सभी मोर्चा को एकजुट होकर मंडल टीम एवं बूथ टीम के साथ काम में लगने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री मोहन राम जाट ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण भाव से लगने का मंत्र दिया । जल्द ही पन्ना प्रमुख तक का कार्य पूर्ण करके संपर्क अभियान में लगे। बैठक में विधायक अविनाश गहलोत एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाॕ . महेंद्र कुमावत ने भी संगठन की रचनाओं को जल्द पूर्ण कर अपना प्रत्याशी कमल के फूल को मानकर प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 9 वर्ष बेमिसाल की सभी योजनाओं को लेकर जन जन में प्रचार करने में लग जाए। बैठक में प्रधान मेघाराम बावरी, घनश्याम सिंह, जबराराम, आरपी सिंह, सुनील प्रजापति ,मोहन सिंह कमांडो , देवेंद्र सिंह जोधा ,चंपा लाल कुमावत, धर्मेंद्र पंवार, नवीन छाबा,
युवा मोर्चा से रामनारायण सैनी रविंद्र वैष्णव पंकज गहलोत पुष्पेंद्र सिंह मुकेश वैष्णव, अनुसूचित जाति मोर्चा से प्रकाश बावरी प्रकाश चावला भगवान राम चौकीदार मुनि राम मेघवाल , महिला मोर्चा से वर्षा कंवर रेनू कंवर पूजा प्रजापति आशा कुमावत , किसान मोर्चा से सुरेंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह ओम प्रकाश गुर्जर नरेंद्र प्रजापत केसर सिंह, ओबीसी मोर्चा से श्याम लाल भाटी दुर्गाराम जांगिड़ नारायण सिंह सेंदड़ा, छोटू राम गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा से एडवोकेट अनमोल कलाम, शाहरुख खान ,मुंशी काठात, राजू काठात उपस्थित रहे।