Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: यमुनानगर में स्नान के दौरान गंगा में डूबे दो चचेरे भाई, तलाश जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के करछना इलाके में डीहा गंगा घाट पर रविवार सुबह स्नान के दौरान दो चचेरे भाई गंगा में डूब गए। जबकि दो अन्य की जान बचा ली गई। सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। डूबे हुए दोनों चचेरे भाईयों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर डीहा के रहने वाले राजकुमार प्रजापति के बेटे मनदीप और सत्यदीप और ज्ञानचंद्र प्रजापति के बेटे संकेत और शौर्य, रविवार सुबह घर से कुछ दूर डीहा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। चारों लड़के नहा रहे थे तभी गहरे जल में जाने की वजह से डूबने लगे। वहीं पास में स्नान कर रहे व्यक्ति ने शौर्य और सत्यदीप को बाहर निकाल लिया। जबकि 15 वर्षीय संकेत प्रजापति और उसका चचेरा भाई मनदीप प्रजापति डूब गए। शोर मचा तो गांव के लोग दौड़कर घाट पर पहुंच गए। कुछ तैराकों ने गंगा में उतरकर दोनों चचेरे भाइयों की तलाश शुरू कर दी। शहर से भी जल पुलिस के साथ गोताखोर पहुंच रहे हैं। दोनों ही बच्चों को ढूंढने के लिए लगातार गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। मनदीप प्रजापति (15) पुत्र राजकुमार प्रजापति पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। मनदीप के पिता पचदेवरा में फोटो स्टेट की दुकान चलाते हैं। मनदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने बताया कि चारों लड़के एक महीने से प्रतिदिन गंगा स्नान करने आते थे। लेकिन रविवार सुबह स्नान के दोनों चचेरे भाई डूब गए तो हड़कंप मच गया और तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad