Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को साँप नें डसा, बची जान

SV News

पाली, राजस्थान (सरदार कर्मपालसिंह सवाली)। जिले के सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को 5 फीट लंबे और जहरीले कोबरा साँप ने डस लिया। प्रमोद सिंह ने बताया कि पाली के ठाकुर अजित सिंह के घर मे एक 5 फीट का लंबा कोबरा निकल आया, जिससे पूरे घर मे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घर के पालतू कुत्ते नें साँप को पकड़कर दूर फेंकने की कोशिश की लेकिन सफलता नही मिली। जिले के सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को सूचना दी गई। गजेन्द्र सिंह मण्डली तुरंत मौके पर पंहुँचे और कोबरा साँप को अपने काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन साँप बहुत ज्यादा गुस्से में होने के कारण गजेन्द्र सिंह मण्डली के हाथ पर काट लिया। गजेन्द्र सिंह मण्डली तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रामा वार्ड पहुंचे और वहाँ ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर अनिल और पूरे स्टाफ नें गजेन्द्र सिंह मण्डली का प्राथमिक उपचार किया। मण्डली को जोधपुर के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। रात भर इलाज चलने के बाद सुबह डॉक्टरों की टीम ने गजेन्द्र सिंह मण्डली को खतरे से बाहर बताया। गजेन्द्र सिंह मण्डली का जीवन बचाने में राकेश भाटी, अजित सिंह राजपुरोहित, चन्द्र प्रकाश भाटी, किरण सिंह राजपुरोहित, प्रबल सिंह मण्डली, सोहन सिंह राव, वीरू सोलंकी आदि का पूरा सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad