Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गंगा-यमुना में बाढ़ का खतरा: दो सेमी प्रति घंटे की दर से हो रही जलस्तर की बढ़ोत्तरी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा एवं यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। 
सिंचाई विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 78.88 मीटर तथा छतनाग में 76.88 मीटर पहुंच गया। वहीं, यमुना का जलस्तर 77.50 मीटर रहा। खतरे का निशान तो 84.73 मीटर पर है, लेकिन 80 मीटर तक जलस्तर पहुंचने पर ही बस्तियों में पानी पहुंचने लगता है। मुश्किल यह है कि दोनों नदियों के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में बाढ़ खतरा मंडराने लगा है।
संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की अगुवाई में सेना, एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की दो टीमों ने बाढ़ से बचाव का अभ्यास किया। इस दौरान डीएम संजय कुमार खत्री, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, कर्नल विकास खरे, मेजर विनोद भलोटिया, राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad