Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

रीता जोशी के जन्मदिन पर सीएचसी मेजा में मरीजों को फल वितरित

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में शनिवार को प्रयागराज की सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी का  74 वां जन्मदिन महिला मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया। 

इस अवसर पर बाबा तिवारी ने कहा कि प्रो जोशी जी ने हमेशा गरीबों,मजबूरों और जरूरतमंदों की हमेशा मदद करती हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए हमलोग प्रतिवर्ष इन मरीजों के बीच आकर उनकी खुशी का कारण बनने की कोशिश करते हैं उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हैं।

Svnews

इस अवसर पर  उपस्थित लोगों ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की और संकल्प लिया कि मरीजों और बेसहारा लोगों की हमेशा मदद करते रहेंगे।इस अवसर पर सांसद जोशी के जन्म दिन पर अस्पताल के अधीक्षक डॉओमप्रकाश,डॉ समीम अख्तर,डॉ सुरेश सोनकर, डॉ दीपू तिवारी, पुप्पे दुबे और स्टाफ नर्स आशा कुमारी समेत अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने

जन्मदिवस की बधाइयां दीं एवं उनकी दीर्घ आयु की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad