Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विश्व गुरु बने भारत, यह सवा सौ करोड़ देशवासियों की अपेक्षा: बलवीर गिरी

 

sv news


श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में -चन्द्रयान3 की सफलता के लिए रुद्राभिषेक और हवन

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। बुधवार को चन्द्रयान 3 चांद की सतह पर सफलता पूर्वक उतरे, पूरे देश की निगाह इसी पर लगा हुआ है। इसी उपलक्ष्य में संगम नगरी स्थित मठ बाघम्बरी गद्दी में संतों और बटुकों ने रुद्राभिषेक और विष्णु सहस्रनाम हवन का आयोजन किया गया है। 

मठ के महंत बलवीर गिरी महाराज ने सूरज वार्ता अखबार को बताया कि चन्द्रयान 3 चांद पर सफल हो जिससे हमारा देश और ऊंचाइयों को छुए और विश्वगुरु बने।मठ के बटुकों ने हाँथ जोड़कर चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। 

मठ में भोर ब्रम्ह मुहूर्त से चल रहे रुद्राभिषेक और विष्णु सहस्रनाम हवन चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए किया जा रहा है। गुरुश्रेष्ठ बलवीर गिरी के मुताबिक ये पूजा और हवन चन्द्रयान3 की सफलता के लिए किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad