Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पुलिस आयुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्तों को किया स्थानांतरित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने तीन सहायक पुलिस आयुक्त को स्थानांतरित किया है। 
बता दें कि पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत व दुरुस्त रखने को लेकर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से गुरुवार को राजीव कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा से सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स स्थानान्तरित किया गया, संतलाल सरोज को सहायक पुलिस आयुक्त बारा से सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा स्थानान्तरित किया गया, सन्तोष कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात/लेखा से सहायक पुलिस आयुक्त बारा स्थानान्तरित किया गया है।
वहीं पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने आईपीएस अधिकारी चिराग जैन को सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी के फाउण्डेशन कोर्स में नामित होने/कार्यमुक्त होने हेतु तैयारी आदि के फलस्वरुप आस्था जायसवाल को सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध/कार्यालय व अतिरिक्त प्रभार सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी के पद पर नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad