Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शुआट्स: कुलपति आरबी लाल के खिलाफ मतांतरण का एक और मामला दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फतेहपुर जनपद में दर्ज मतांतरण के मुकदमे में फंसे शुआट्स के कुलपति आरबी लाल और अन्य पदाधिकारियों पर इसी आरोप में एक और केस दर्ज कराया गया है। घूरपुर थाने में बेबी मसीह नामक महिला की ओर से आरबी लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। मूल रूप से मीरजापुर में चुनार निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसे धर्म परिवर्तन कराकर शुआट्स द्वारा संचालित क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल में नौकरी पर लगाया गया था। फिर उस पर दूसरे लोगों का मतांतरण कराकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का दबाव दिया जाने लगा।
उसने बात नहीं मानी तो तरह-तरह से शोषण किया जाने लगा और नौकरी से भी निकाल दिया गया। तीन बच्चों सहित उसे संस्थान परिसर के आवासीय कमरे से भी बाहर कर दिया गया। घूरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौबे ने बताया कि आरबी लाल समेत अन्य पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। आरबी लाल, विनोद बी लाल, राजकरन, रिजवान और एक अज्ञात के खिलाफ महिला और उसके पति का मतांतरण करने, अश्लील हरकत, पोक्सो एक्ट में केस लिखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad