![]() |
पुलिस टीम - सांकेतिक फोटो |
प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के खुल्दाबाद इलाके में देर रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले एक सिपाही घायल हो गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा कर लिया गया है। आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुटी है।
मंगलवार की देर डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि मां द्वारा बेटी को उसका बच्चा नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने लाठी, राड और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सिपाही आकाश त्रिपाठी घायल हो गए। आकाश डायल 112 के 94 नंबर की गाड़ी पर तैनात है। हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। इससे मुहल्ले में दहशत फैल गई। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। सिपाहियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।