Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बारात जाने से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात, प्रेमिका की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। प्रयागराज के मेजा में एक दूल्हे को अपनी प्रेमिका को धोखे में रखकर दूसरी लड़की से शादी करना महंगा पड़ गया गया। मेजा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी दीपक गौड़ पुत्र चंद्रशेखर गौड़ की शादी कोरांव के एक गांव में तय थी। मंगलवार 6 फरवरी को बारात जानी थी। बारात दुल्हन के द्वार पर जाने को तैयार हो रही थी। वहीं इस बीच दूल्हे की बारात निकलने से पहले उसकी शादी की बात की भनक उसकी रायबरेली निवासी प्रेमिका को लग गई। जिस पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच हंगामा कर दिया। प्रेमिका मेजा थाने पहुंचकर दूल्हे के ऊपर धोखे में रखकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। फिर सिर पर सेहरा सजाने जा रहे दूल्हे को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई और हवालात में डाल दिया। इस दौरान मंगलवार देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते पर बात नहीं बनी। प्रेमिका ने दूल्हे के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की धाराओं में तहरीर दी। 
ज्ञात हो कि मेजा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी दीपक गौड़ की बारात कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। जहां दूल्हा ने दुल्हन के घर बारात लेकर जाने के लिए सिर पर सेहरा सजाने की तैयारी में था, कुछ ही देर में बारात निकलने वाली थी। घर से दूल्हे की बारात निकासी की तैयारी हो रही थी। उसी दौरान दूल्हे के घर के दरवाजे पर उसकी प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंच गई। दूल्हे की बारात जाने से पहले घर की दहलीज पर पुलिस को देख शादी में शरीक होने आए रिश्तेदार और दूल्हे समेत परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पुलिस दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई।

प्रेमिका का आरोप शारीरिक संबंध बनाने से पहले कही थी शादी करने की बात

थाने पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई कि उनके दूल्हे बने बेटे के रायबरेली की रहने वाली एक लड़की के साथ पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच पनप रहे प्रेम संबंध के चलते इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप प्रेमिका ने लगाया है। प्रेमिका का आरोप है कि लड़के ने शारीरिक संबंध बनाने से पहले उसके साथ शादी करने की बात कही थी। लड़के द्वारा शादी की बात करते हुए उस को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। जबकि लड़की उसके साथ शादी करने के लिए तैयार है। रायबरेली निवासी प्रेमिका की तहरीर पर मेजा पुलिस ने लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला संबंधी मामला था, प्रेमिका ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसकी तहरीर पर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion