Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा: परीक्षा में पेपर खराब होने पर महिला सिपाही की बहन ने फांसी लगाकर दी जान

SV News

महिला सिपाही के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। परीक्षा में पेपर खराब होने पर मेजा कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की बहन ने उसके कमरे पर फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में उसका शव फांसी के फंदे लटका पाया गया। जिससे हड़कंप मच गया। मेजा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जिले की रहने वाली महिला सिपाही कादंबरी चौहान जो कि प्रयागराज के मेजा कोतवाली में तैनात है। बुधवार को दोपहर उसकी छोटी बहन किरन चौहान (20) वह मेजा में अपनी बहन महिला सिपाही के कमरे पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी बहन महिला सिपाही ड्यूटी गई हुई थी। जब ड्यूटी से लौटी तो कमरे में उसका शव पाया गया। जिससे फूट-फूटकर रोने लगी तो हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन में जुटे हुए हैं। सूचना पर फोरेंसिक लैब टीम मोबाइल वैन मौके पर पहुंच विभिन्न बिन्दुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही की बहन किरन करीब एक सप्ताह पहले आई थी। मंगलवार को प्रयागराज में उसकी रेडियो पुलिस विभाग की परीक्षा थी। आशंका जताई जा रही है कि उसका पेपर खराब होने से वह आत्महत्या कर लिया। उसकी बहन महिला सिपाही फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion