Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

8 अप्रैल को पतेसर कुटिया पर होगा गढ़वा घाट आश्रम के महाराज का आगमन

SV News

चंदौली (राजेश यादव)। 8 अप्रैल को पतेसर कुटिया पर गढ़वा घाट आश्रम वाराणसी के महाराज का आगमन होगा। महाराज का आगमन कई विभिन्न स्थानों के धर्मस्थलों पर होगा।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 8 अप्रैल को संतमत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा घाट रमना वाराणसी के वर्तमान पीठाधीश्वर श्री श्री 108 परमहंस स्वामी सद्गुरु सरनानंद महाराज का शुभागमन ग्राम पतेसर कुटिया, चांद, कैमुर, भभुआ बिहार में होना सुनिश्चित हुआ है।
इस पदार्पण के पुनीत अवसर पर समस्त सद्गुरु चरणानुरागी श्रद्धालु भक्त गण सदगुरुदेव भगवान की अहैतुकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में महा आरती, भजन कीर्तन, दर्शन पूजन महाप्रसाद में सहभागी होकर जीवन सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad