Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के पुरामुफ्ती के अहमदपुर पावन गांव में ईंट से वार कर अशोक कुमार (44) की हत्या कर दी गई। वह मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया और शाम 4:30 बजे के करीब गंभीर रूप से घायल हालत में गांव में ही स्थित एक खेत में पड़ा मिला। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुरा मुफ्ती थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि मृतक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad