मेजा,प्रयागराज।(पवन तिवारी)
क्षेत्र के दिघिया गांव स्थित जेनिथ चिल्ड्रेन एकेडमी में बुधवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। क्लास पी जी से माही गुप्ता, नैंसी पाल, एलकेजी से शिवानी, वर्षा, अनाया, यूकेजी से आरुषि, अयेन्द्र, आकृति, क्लास1 से फरहीन,श्वेता शुक्ला, यति तिवारी, 2 से नम्रता गुप्ता, मर्सी आराध्या, 3 से अनन्या मिश्रा, पुष्कर पांडेय,4 से शौर्य शुक्ला,अदिति तिवारी, क्लास 5 से अश्विक शुक्ला ,शालिनी विश्वकर्मा, क्लास 6 वत्सल मिश्रा, पुष्पांजलि तिवारी, 7 दीपा यादव, प्रीति यादव, क्लास 8 से प्रियंका यादव, आदर्श मिश्रा, ने अपने सेक्शन में प्रथम स्थान हासिल किया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सम्मान से नैंसी पाल को सम्मानित किया गया। हंड्रेड परसेंट अटेंडेंस अवार्ड उत्कर्ष सिंह,और प्रियंका यादव ने प्राप्त किया। वहीं अध्यापकों में प्रदीप विश्वकर्मा, मांसी शुक्ला को हंड्रेड परसेंट अटेंडेंस अवार्ड मिला। साथ ही विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को भी प्रबंधक द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश उपाध्याय ने बताया कि जेनिथ चिल्ड्रेन एकेडमी पिछले 18 वर्षों क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद 28 मार्च से नए सत्र का प्रवेश प्रारंभ होगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका तथा अभिभावक मौजूद रहे।