करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत करछना विधानसभा स्थित भाजपा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मैनें भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने की अपील की। इस दौरान देवतुल्य जनता ने विजय श्री का आशीर्वाद दिया। साथ ही प्रयागराज में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकल्प भी लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का आवाह्न किया।
इस अवसर पर यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, मण्डल अध्यक्षगण, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, जिले एवं मंडल के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।