गायों को कुचलते हुए घर में घुसी मैजिक, मचा हड़कंप
प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रामभवन चौराहा नारी-बारी रोड पर हादसा हो गया। जिसमें अनियंत्रित मैजिक वाहन की चपेट में आने से तीन गायों की दबकर मौत हो गई। चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के नारी-बारी रोड पर रामभवन चौराहा के पास एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने तीन गायों कुचलते हुए एक घर में जा घुसी। जिसे घर में रहे सुखलाल हेला (32) गंभीर रूप से घायल हो गया।