मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)
बार एसोसिएशन मेजा का वार्षिक चुनाव बुधवार को सुबह 9 बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया। अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए 6 प्रत्याशियों के लिए 11 88 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 9 बजकर 5 मिनट पर पहला मत बार मेजा के पूर्व अध्यक्ष गणेश बिहारी तिवारी का पड़ा। इस दौरान चुनाव कमेटी के सदस्यों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया। तत्पश्चात मतदान का सिलसिला शुरू हो गया। 2 घंटे बाद 11 बजे तक 91 मत पड़े।
एआरओ योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सुविधा की दृष्टि से कुल 10 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर 2 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। प्रथम 5 टेबल पर सीओपी नंबर चेक किया जा रहा है। दूसरे 5 टेबल पर सीओपी नंबर होने पर मतपत्र दिया जा रहा है। सचिव पंकज तिवारी ने बताया कि इस बार गर्मी को देखते हुए 4 बूथ बनाए गए हैं। आरओ चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाता कार्मिक ,मतदाता और सुरखा में लगे पुलिस बल के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
मुख्य चुनाव कमेटी में दुर्गेश त्रिपाठी, मुनेश्वर शुक्ल और आनंद पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा हेतु थानाध्यक्ष मेजा राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लगाए गए हैं।