Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में पुलिस के अवैध वसूली का आडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, डीसीपी ने लिया संज्ञान दिए जांच के आदेश

SV News

प्रयागराज पुलिस का अवैध वसूली का आडियो वायरल, मचा हड़कंप

डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सीपी साहब.. यमुनानगर के घूरपुर पुलिस का अवैध वसूली के खेल का गजब कारनामा सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार घूरपुर थाने के कारखास पराशर की चार मिनट की आडियो ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली की पोल खोल दी है। घूरपुर थाना के कारखास सिपाही पराशर और ओवरलोड पकड़े गए वाहन को छोड़ने की सिफारिश करने वाले प्रधान राजीव गिरी के बीच बातचीत की ये चार मिनट की सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ओवरलोड के अवैध वसूली की पूरी पोल खोल रही है।


ओवरलोड वाहनों से घूरपुर पुलिस सुबिधा शुल्क लेकर रात भर कैसे पास कराने का खेल करती है। ये ऑडियो सारे खेल की पोल खोल कर रख दी है। बताया जाता है कि ये ऑडियो एक सप्ताह पूर्व की है।


ऑडियो की कुछ खास बातें

राजीव गिरी: ठीक है आपकी बातो को फालो किया जाएगा कल गाड़ी मालिकों को आपके पास भेज दूंगा।

पराशर : ये नंबर कई दिनों से एक्टिव है। ऐसे ही चल रही है। इसका मतलब है उक्त नंबर की ओवरलोड परिवहन बगैर सुबिधा शुल्क की चल रही थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया था। और इसे ही छोड़ने की सिफारिश प्रधान कर रहे हैं।

पराशर : रात भर हम लोग जागते हैं परेशान होते हैं। और वे सब ऐसे ही चला रहे हैं।मतलब कि पुलिस रात भर बगैर सुबिधाशुल्क के ओवरलोड परिवहन वाहनों को तलाश वसूली में जुटी रहती है।

राजीव गिरी : पराशर भाई क्यों रात भर जागते हैं। चलने दीजिए ऐसे, रात में आराम करिए सोइए क्राइम रोकिए इन सब को ऐसे चलने दीजिए।
पराशर जी एक बात कहूं। ऐसा करिए जो जैसे चल रहा है चलने दीजिए। या तो ऐसा करिए कि पैसा लेना ही बंद कर दीजिए। नियम से ही चलवाइए।

पराशर : मैं तो कहता हूं कि नियम से ही चले मेरी गारंटी है नियम से चलने वालों कोई टच नही करेगा।  मतलब कि ओवरलॉड खनिज परिवहन करेगे तो सुबिधा शुल्क देनी ही पड़ेगी।

राजीव गिरी : क्या नियम से चलाएंगे पराशर जी आप लोग ही ऐसे काम करवाने के लिए लोगों को तैयार करते है।

राजीव गिरी : पराशर जी जिस दिन अपने ग्राम पंचायत में बैरियर लगा अभियान चला दूंगा तो सबसे पहले आप का विभाग ही आयेगा और कहेगा कि अरे भाई खाने पीने दीजिए गरीबों को। एक बार मैने इस तरह का अभियान चला चुका हूं। मेरे गांव के गरीबों की गाड़ी है। इसलिए बोल रहा हूं अन्यथा मैं गलत के लिए नहीं बोलता।

पराशर : प्रधान जी आपका सम्मान किया जाएगा। लेकिन अब बात साहब तक पहुंच गई है। आप का रिफरेंस बता कर साहब से बात करूंगा। अब वह जैसा कहेंगे मैं आपको बता दूंगा।

मामले में डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। डीसीपी ने उक्त मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त करछना संजय कुमार सिंह को सौंपी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad