Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुना में लगेगा फ्लोटिंग पंप, इंटकवेल में होगी जलापूर्ति, अब नहीं होगी पेयजल की परेशानी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद हर वर्ष शहर की पांच लाख आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। लेकिन आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर कितना भी हो जाएगा पर पेजयल की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जलस्तर कम होने को बावजूद करैलाबाग में बने इंटकवेल में यमुना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति होती रहेगी। क्योंकि जलकल विभाग की ओर से इंटकवेल भरने के लिए यमुना में फ्लोटिंग पंप लगाया जाएगा। इसके लिए 15 से 20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। नोएडा की कंपनी से फ्लोटिंग पंप लगाने की लिए जलकल विभाग की ओर से वार्ता अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। खुसरोबाग में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में 23 से अधिक वार्डों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। 80 से 90 एमएलडी की आपूर्ति प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से की जाती है। इसके लिए यमुना से 135 एमएलडी पानी प्रतिदिन लिया जाता है। लेकिन गर्मी के दिनों में जलस्तर कम हो जाने से इंटकवेल में पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, जिसके चलते अतिरिक्त मोटर लगाई जाती है। इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। वाटर टैंकर से जलापूर्ति कराई जाती है। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि गर्मी के दिनों में जलापूर्ति की समस्या न आए इसके लिए जल्द ही फ्लोटिंग पंप तैयार कराया जाएगा। गर्मी के दिनों में इसकी के माध्यम से इंटकवेल में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad