 |
उरुवा में प्रधान पद के लिए हो रहा मतदान |
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा विकासखण्ड के डेलौंहा में क्षेत्र पंचायत सदस्य व उरुवा विकासखण्ड के उरुवा में प्रधान पद के लिए रिक्त पड़े पदों के लिए मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक मतदान जारी है। दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए 22 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी।
 |
पौसिया में बीडीसी के लिए हो रहा मतदान |
वहीं मंगलवार को सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मय फोर्स भ्रमणशील हैं। वहीं मंगलवार को मतदान के बाद आठ अगस्त को ब्लाॅकों पर मतगणना की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
 |
डेलौंहा में बीडीसी के लिए हो रहा मतदान |