Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: डंपर से कुचलकर बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत, मचा कोहराम

SV News

नैनी में टीसीआई चौराहे के पास हुआ हादसा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र के रीवां रोड स्थित टीसीआई चौराहे के पास डंपर की चपेट में आने से पूर्व ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चालक हादसे के बाद डंपर को लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बदहवास हो गए।
नैनी थाना क्षेत्र के चाका ब्लाक अंतर्गत नीबी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अमृतलाल भारतीय (55) अपने साथी को बाइक पर बैठाकर शहर जा रहे थे। रीवां राजमार्ग पर टीसीआई चौराहे के पास सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को धक्का मार दिया। इससे प्रधान और उनके साथ बाइक पर सवार युवक छिटक कर दूर जा गिरे। इसके बाद डंपर चालक सड़क पर गिरे प्रधान को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे को देखकर लोग शोर मचाने लगे और डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में घायल युवक को पास के अस्पताल में उपचार कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad