Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, राहत और बचाव में जुटी फोर्स

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में हो रही भारी के चलते जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। माता टीला बांध से गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाे का असर भी गंगा में दिख रहा है। संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर जलमग्न हो गया है। इसके बाद बाढ़ का पानी और शहर के निचले इलाके में प्रवेश करने लगा है। तराई इलाकों में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। गंगापार और यमुनापार के इलाकों में बाढ़ का भारी असर देखने को मिल रहा है। बदरा सोनौटी समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करेली इलाके में ससुरखदेरी नदी का पानी भर गया है। कई मोहल्ले पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ की भयावहता बढ़ती ही जा रही है। झूंसी में गंगा के तट पर स्थित बदरा सोनौटी समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

SV News

बाढ़ के चलते करेली इलाके के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भर जाने के कारण लोग घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। करेली में ससुरखदेरी नदी में उफान के चलते बाढ़ आया है। 
करेली में नई आबादी के इर्दगिर्द बने आवासीय इलाकों में इस बार जलभराव अधिक हो रहा है। इसका कारण ये है की कुछ जगहों पर पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा बड़े नाले को पाट कर वहां प्लाटिंग कर दी गई है। गुर्गे अभी जेल में हैं और कुछ फरार हैं। गुर्गों की कारस्तानी का खामियाजा यहां के स्थानीय लोगों को भुगतान पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad