चंदौली (राजेश यादव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पी डी ए के संस्थापक अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष चंदौली निरंजन कन्नोजिया की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के चंदौली जिला सचिव के पद पर विनोद यादव को बनाया गया है। जिससे जिला के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है ।कार्यकर्ताओं ने विनोद यादव को जिला सचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया व 2027 की तैयारी में जोर-शोर से समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का शपथ लिया।
ग्राम पंचायत भूसीकृत पुरवा थाना शहाबगंज जनपद चंदौली निवासी विनोद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने मुझ जैसे कार्यकर्ताओं को सुयोग्य समझकर बढ़ाया है। वहीं मैं जनहित में उनके हक की आवाज को बुलंद करूंगा।