Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

युवतियों को प्रेगनेंट करने के लिए प्रतिमाह पांच लाख सैलरी देने का ऑफर, कई युवक झांसे में आए

सांकेतिक फोटो 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अमीर परिवार की युवतियों को प्रेगनेंट करने पर प्रति माह पांच लाख रुपये सैलरी का ऑफर देकर कई युवकों से ऑनलाइन फ्रॉड करने का मामला आया है। झांसे में आकर बड़ी संख्या में युवकों ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये गंवा दिए। बाद में जालसाजी का पता चलने पर इसकी शिकायत साइबर सेल से की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
युवकों को जाल में फंसाने के लिए साइबर फ्रॉड करने वालों ने अब अलग तरीका इजाद किया है। सोशल मीडिया साइट्स पर प्रलोभन देकर युवकों को चूना लगा रही हैं। इनके झांसे में युवक आ जा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया साइट्स पर एक विज्ञापन जारी किया गया। इसमें कहा गया कि अमीर परिवार की युवतियों को प्रेगनेंट करने पर पांच लाख रुपये प्रति माह सेलरी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भी दिय गया था। मऊआइमा इलाके के कुछ युवक लालच में आ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया। 

पुलिस अधिकारी बनकर जालसाजों ने धमकाया

इसके बाद जालसाजों ने व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर कई बार कई हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद लगातार उस पर और पैसे देने का दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस अधिकारी के वेश में जालसाजों ने धमकाना शुरू कर दिया। तब युवकों को पता लगा कि उनके साथ धोखा हो गया है। अलताफ नाम के शख्स ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत करके घटना की जानकारी दी। बताया कि तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। मऊआइमा पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad