प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में आधा दर्जन उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। शासन ने उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
बता दें कि शनिवार को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मांदड़ ने तपन मिश्रा को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट फूलपुर से उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट करछना, दिग्विजय सिंह को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हंडिया से उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट फूलपुर, गणेश कनौजिया को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट सोरांव से अपर उपजिलाधिकारी सदर, योगेन्द्र सिंह को अपर उपजिलाधिकारी सदर से उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट सोरांव, अविनाश यादव को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज प्रथम से उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हंडिया, संदीप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय से अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज प्रथम स्थानांतरित किया गया।