Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मछली मारने गए लोगों की नाव पलटी, लापता 12 लोगों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

SV News

मौके पर डीसीपी गंगानगर सहित कई अधिकारी मौजूद

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र के धुरवा गांव में मंगलवार को सुबह मछली मारने गए लोगों की नाव गंगा की तेज धारा में पलट गई। तीन नाव पर कुल 12 लोग सवार थे। सभी को कुछ देर बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

SV News

थरवई थाना क्षेत्र के धुरवा गांव में मंगलवार सुबह मछली मारने गए लोगों की नाव पलट गई। बहाव तेज होने के कारण इसमें 12 लोग फंस गए। यह सभी तीन नावों पर सवार होकर मछली मारने गए थे। सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। इसमें से नौ लोगों को घटना के कुछ देर बाद ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
बहाव की चपेट में आए शेष तीन लोगों के घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे होने की सूचना प्राप्त हुई है। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं लेकिन उनके पास वापस आने का कोई साधन नहीं है। थरवई एसीपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें लाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर भेजी गई है। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad