Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला व उसके सास-ससुर को पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के कुर्की कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला व उसके सास-ससुर को पीट दिया। जिससे उसके वृद्ध ससुर को चोट आई है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
कुर्की कला गांव निवासी सीमा देवी पत्नी संजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ घर में रहती है। उसका पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है। महिला सीमा देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आए दिन पड़ोसी अनिल सिंह, बबलू सिंह व गोविंद सिंह पुत्रगण स्व. शेर सिंह आए दिन उसके घर में घुसकर मार-पीट पर आमादा हो जाते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को उक्त लोग उसके घर में घुसकर उसके वृद्ध ससुर को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। महिला अपने सास-ससुर के साथ रहती है। पड़ोसियों ने शनिवार को सुबह उसके घर पर चढ़कर ईंट पत्थर से उसका हैंडपंप तोड़ दिए। इसके पूर्व भी उक्त लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं। उक्त लोगों से परेशान महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जान-माल सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad