Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती... तहसीलदार के विदाई समारोह में डांसर के कमर में हाथ डाल थिरके राजस्वकर्मी

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। जिले के लालगंज तहसील परिसर में तहसीलदार के विदाई समारोह में.. बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती.. गाने पर बार-बालाओं के कमर में हाथ डालकर राजस्वकर्मी जमकर डांस किए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 तहसीलदार लालगंज की विदाई समारोह में राजस्व कर्मचारियों ने कर्मचारी आचरण नियमावली की धज्जियां उड़ा दीं। राजस्व कर्मी फूहड़ गानों पर नृत्यांगनाओं के साथ मंच नृत्य करते और रुपये उड़ाते देखे गए। कर्मचारियों में यह उल्लास तहसीलदार के जाने का था या किसी और बात का लेकिन इस अमर्यादित कृत्य का वीडियो पूरे दिन वायरल होता रहा।
तहसीलदार डीपी सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी विदाई समारोह कार्यक्रम के लिए बकायदा प्रशासन से अनुमति ली गई थी। विदाई समारोह के बाद नृत्यांगनाओं को मंच पर बुलाकर अश्लील गानों पर कर्मचारियों ने नृत्य किया। यह सबकुछ तहसील परिसर में हुआ, जहां एसडीएम स्वयं एक महिला अधिकारी हैं। देर रात तक चले कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नृत्यांगनाओं के साथ राजस्व कर्मी ठुमके लगाते ओर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसकी तहसील में जोर शोर से चर्चा है। इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव रंजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बेहद अमर्यादित और शर्मनाक है। एसडीएम लालगंज को कर्मचारियों को चिन्हित कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बार एसोसिएशन को भी नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति ली थी, मगर जो हुआ वह पूर्णतया अनुचित आचरण था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad