भाजपा की जीत की हैट्रिक रोकने के लिए सपा-बसपा ने लगाया जोर
प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दीपक पटेल ने बाजी मार ली है। उन्होंने सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी को करीब 1200 वोटों से हराया है।
बता दें कि पहले राउंड में बढ़त बनाने के बाद सपा दूसरे राउंड में पिछड़ गई। उसके बाद से उनकी वापसी नहीं हो सकी। हालांकि वह भाजपा उम्मीदवार के करीब-करीब रही लेकिन आगे नहीं जा सकी। थोड़े-थोड़े अंतर से सपा लगातार पिछड़ती चली गई। हालांकि जीत की अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
यहां मैदान में उतरे भाजपा से दीपक पटेल, सपा से मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी और बसपा से जितेंद्र कुमार सिंह सहित 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने बुधवार को ईवीएम में बंद कर दिया था। यहां कुल लगभग 43.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।