मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। प्रयागराज से कल्पवास और पूर्णिमा स्नान के बाद लौट रहे तीर्थ यात्रियों के जलपान और भोजन की व्यवस्था भाजपा मांडा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा राजमार्ग पर किया गया है। भाजपा के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग के प्रयागराज सीमा पर बसे बामपुर गाँव के सामने भारतीय जनता पार्टी मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रयागराज से आने व जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी के बाटल, फल , बिस्कुट व चाय की व्यवस्था सोमवार को भी की। श्रद्धालुओं को सेवा भाव से चाय , पानी, नाश्ता और फल दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रांतों के तीर्थयात्रियों ने महाकुम्भ मेले में सरकार के व्यवस्था की तारीफ की। मौजूद मंडल महामंत्री रामबली मौर्य, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अमरेश मिश्रा के साथ बूथ अध्यक्षों शक्ति केंद्र प्रभारियों ने भी प्रयागराज आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा में भरपूर सहयोग दिया। माघी पूर्णिमा से ही भाजपा मांडा मंडल के पदाधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की सेवा शुरू की है।