Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत, अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

sv news

बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे जारी बाजार पावर हाउस के पास यह हादसा हुआ।

चाकघाट से घूरपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक प्रदीप पटेल ने बाजार की भीड़ देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर में बैठा चंदन पटेल ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चंदन पटेल घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता लाल बाबू पटेल राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। चंदन भी कभी-कभी पिता के साथ मजदूरी करता था और ईंट भट्ठे पर भी काम करता था। हादसे के दिन चंदन एक ईंट भट्ठे से ईंट लेकर चाकघाट के एक गांव में गया था। वापस लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। कौंधियारा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कई बार ट्रैक्टर चालकों को ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की हिदायत दी है। लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इस वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad