ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च 2025) को कुछ राशि वालों का दिन खुशी और उत्साह भरा गुजरेगा। वहीं 3 राशियों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। बाकी राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल...
हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय (भुईपारा मेजा-प्रयागराज) ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है...
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (27 March ka mesh rashifal)
अपने काम को लेकर दिलचस्पी बनाए रखें। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए मित्रों से सावधान रहें। नहीं तो अपने आपको ठगा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन नई उम्मीदें लेकर आएगा। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। आज की सलाह: पारिवारिक सौहार्द बढ़ाने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनें, लाल टीका लगाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (27 March ka vrishabh rashifal)
अपनी खुखियों को दूसरों के बीच बांटने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर होगा। पेशेवर कार्यों में आपको कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। माता-पिता भी इस मामले में काफी सहयोग करेंगे। प्रेमी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें। आज की सलाह: भगवान शिव और हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं, प्रेमी के साथ संबंध मजबूत होंगे। भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (27 March ka mithun rashifal)
आज आपके कार्यों की वजह से काफी लोग आकर्षित हो सकते हैं। पैसे को लेकर आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आज आपका रुका हुआ धन भी आ सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी से बहस करने से बचें नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। आज की सलाह: भगवान विष्णु के आठ पवित्र नाम अच्युतम, केशवम, विष्णुम, हरिम, सत्यम, जनार्दनम, हंसम, नारायणम का जाप करने से आर्थिक समृद्धि आती है। भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 8
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (27 March ka kark rashifal)
आज आपको किसी चीज का डर सता सकता है। अपनी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। निवेश करने से लाभ होगा, लेकिन आपको अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लेनी है। नई तकनीकी पर ध्यान दें। आज की सलाह: जरूरतमंदों को जौ, मूली और काली सरसों के बीज दान करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 25
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (27 March ka singh rashifal)
आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों को लेकर चिंता कर सकते हैं। उनके लिए कोई नई योजना बनाने पर फोकस करेंगे। लव लाइफ को मजेदार बनाने के लिए शाम का समय प्रेमी के साथ बिताएं। आज की सलाह: गाय को रोटी के साथ मीठा खिलाएं, प्रेमी के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 11
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (27 March ka kanya rashifal)
आज स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कार्य करने की जरूरत है। खानपान की वजह से थोड़ी सी समस्या हो सकती है लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आज की सलाह: कुत्ते की देखभाल करें, उन्हें भोजन कराएं। स्वास्थ्य बेहतर होगा। भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 24