नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी (ब्ीपतंदरममअप) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए अक्सर उनकी सराहना की जाती है। सरकार की ओर से भी एक्टर को सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन अब उनकी उपलब्धि में एक नया अवॉर्ड शामिल हो गया है। मेगास्टार इस सम्मान को पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।
ब्रिटिश सरकार ने चिरंजीवी को श्लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डश् से सम्मानित किया है। खास बात है कि अभिनेता यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। बता दें कि उन्हें लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में इस पुरस्कार से नवाजा गया।
चिरंजीवी को इस लिए दिया गया अवॉर्ड
अभिनेता चिरंजीवी को सिनेमा और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए 19 मार्च 2025 को पुरुस्कार दिया गया है। इस अवॉर्ड से उन्हें ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया। सिनेमा और भारत के लिए उनका यह पुरुस्कार गर्व करने का एक अहम कारण है। इस सम्मान का आयोजन श्ब्रिज इंडियाश् नामक एक थिंक टैंक की ओर से किया गया था। चिरंजीवी को यह पुरस्कार सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके योगदान के लिए दिया गया।
सम्मान समारोह में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा, सांसद सोजन जोसेफ और बॉब ब्लैकमैन उपस्थित थे। इस विशेष उपलब्धि के बाद चिरंजीवी के प्रशंसक सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं।
चिरंजीवी को देश में दिए जा चुके हैं ये सम्मान
मेगास्टार चिरंजीवी का नाम उन स्टार्स की लिस्ट में सबसे पहले शामिल किया जाता है, जिन्हें भारत सरकार की ओर से सर्वाेच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है। पिछले साल चिरंजीवी को भारत के दूसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान श्पद्म विभूषणश् से नवाजा गया था। इसके अलावा, इसी वर्ष अभिनेता का नाम 537 गानों और 156 फिल्मों में 24,000 से अधिक डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल अभिनेता-डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। उन्हें अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन की तरफ से साल 2024 में एएनआर शताब्दी वर्ष में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
चिरंजीवी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो अभी तक उन्होंने किसी बड़े प्रोजेक्टर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलाहल किसी अनाउंसमेंट का सभी को इंतजार है।