Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मायके में मिली नवव्याहता का शव, मचा हड़कंप

sv news


दो महीने पहले जौनपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हुई थी शादी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के गंगापार स्थित हंडिया थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता रिया दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिया के पिता चंद्रकांत दुबे ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रिया की शादी 7 मार्च 2025 को जौनपुर के मुगल बादशाहपुर के लौंहे गांव निवासी अमन त्रिपाठी से हुई थी। शादी के बाद वह 15 दिन जौनपुर में रही। इसके बाद ससुराल वाले उसे गोवा ले गए। पिता का आरोप है कि सौतेली सास रंजना त्रिपाठी ने रिया के सारे गहने अपने पास रख लिए और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगी।

sv news

कुछ समय बाद रिया को मुंबई भेज दिया गया। 14 अप्रैल को वह मायके आई। घटना से पांच दिन पहले उसके पति ने सौतेली मां के कहने पर रिया का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। पति से बात न हो पाने के कारण वह परेशान रहने लगी। घटना वाले दिन सुबह 9.30 बजे जब परिवार के सदस्य कमरे में गए, तो रिया दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। हंडिया इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad