Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गंगा नदी में डूबे दो किशोर, एक को बचाया

sv news

कौशांबी (राजेश सिंह)। कड़ाधाम के बड़का टिलवा गांव में शुक्रवार दोपहर साथियों संग स्नान करने गए दो किशोर गंगा नदी में डूब गए। मल्लाहों ने एक किशोर को बचा लिया, लेकिन दूसरा अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस ने जाल डलवाकर दूसरे किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

इलाके के बक्शी का पूरा निवासी संतोष पाल का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक उर्फ नन्हू पाल अपने ननिहाल सौंरई बुजुर्ग में रहता है। शुक्रवार को अभिषेक अपनी नानी तारावती के साथ कड़ा के बड़का टिलवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिजनों ने बताया कि दोपहर को अभिषेक गांव के सुरेश पाल के बेटे कृष्णा पाल, आयुष और टार्जन के साथ गंगा नदी में स्नान करने चले गए।

अचानक अभिषेक व कृष्णा का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो नदी किनारे रहे मल्लाहों ने कृष्णा को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन अभिषेक का कुछ पता नहीं चला। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन घाट पर आ गए। पुलिस ने जाल डलवाकर अभिषेक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तलाश जारी है। जल्द ही किशोर को खोज लिया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad