Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

चार जुलाई से लखनऊ में शुरू होगा आम महोत्सव, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

sv news

लखनऊ। उप्र आम महोत्सव-2025 का आयोजन चार से छह जु़लाई तक अवध शिल्पग्राम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। आयोजन में आम की 800 से अधिक प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतियोगिता, कार्यशाला आदि के आयोजन के साथ लोकगायक पवन सिंह और कवि डा. कुमार विश्वास की प्रस्तुतियां भी होंगीं।

उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि चार जुलाई को सुबह 10 बजे उदघाटन समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश के आमों को लंदन, दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए रवाना करेंगे। एक स्मारिका का विमोचन और प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित करेंगे। यह महोत्सव प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने तथा आम के विविध स्वरूपों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। अलग-अलग प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन आगंतुकों को बागवानी विविधता से रूबरू कराएगा। पहले दिन दोपहर 12 बजे क्रेता-विक्रेता सम्मेलन व तकनीकी सत्रों में चर्चा होगी। शाम छह बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ अपर मुख्य सचिव उद्यान बीएल मीणा करेंगे। सुप्रसिद्ध लोकगायक पवन सिंह भी प्रस्तुति देंगे। पांच जुलाई को सुबह 10 बजे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तकनीकी सत्रों का शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजे बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम छह बजे सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रख्यात कवि डा. कुमार विश्वास काव्य प्रस्तुति देंगे। छह जुलाई सुबह 11 बजे तकनीकी सत्र में आम प्रसंस्करण तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं वैज्ञानिक-उत्पादक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad