Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज शहर में पानी खरीदने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के दारागंज मुहल्ले में पानी खरीदने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। पानी खरीदने के दौरान कुछ लोगों ने विवेक त्रिपाठी से झगड़ा किया और फिर उस पर हमला कर दिया। जख्मी होने पर विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विवेक की तहरीर पर दारागंज पुलिस ने अजय, संजय और विजय के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। ककरा दुबावल सरायइनायत निवासी विवेक का कहना है कि आठ दिन पहले वह नैनी से अपने गांव जा रहा था। अलोपीबाग चुंगी के पास रुककर वह एक दुकान से पानी खरीद रहा था। आरोप है कि इसी दौरान एक दुकान में बैठकर शराब पी रहे कुछ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए बाइक हटाने के लिए कहा। विवेक त्रिपाठी ने जब उन लोगों से गाली देने का विरोध जताया तो उस पर अजय, संजय और विजय ने हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad