Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: मेजा में छः अस्पताल और पैथालॉजी लैब सील

SV News

कई अस्पतालों का पंजीकरण भी निलंबित

यमुनापार, प्रयागराज (राजेश सिंह/श्रीकान्त यादव)। यमुनापार के मेजा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक महिला की मौत की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। टीम ने सबसे पहले महेवा नैनी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल के ओटी और ओपीडी को सील कर नोटिस जारी किया गया। मेजा के सिरसा बाजार स्थित मां विंध्यवासिनी चैरिटेबल हॉस्पिटल को भी सील किया गया। यहां 9 सितंबर 2025 को एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। चंद्र मोहन ओझा, विनोद कुशवाहा और ओमकार सिंह की शिकायत पर तीन अवैध संस्थानों पर भी कार्रवाई हुई।

 
SV News

करछना के भीरपुर में शिवांग फार्मेसी की अवैध पैथोलॉजी, अकोढ़ा करछना में पीसी मौर्या की अवैध पैथोलॉजी और मेजा खास में न्यू ज्योति पॉली क्लिनिक को सील किया गया। मेजा खास में त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के ओटी को सील कर पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा करछना के पुरवा खास चौराहा करछना स्थित राज हॉस्पिटल को भी अवैध संचालन के कारण सील किया गया। यमुनापार में अवैध अस्पतालों पर हुई कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad