Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एनसीआर मुख्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

sv news


साइबर पुलिस ने डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय सूबेदारगंज में कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गुरुवार को अरावली सभाकक्ष में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक हिमांशु बडोनी के निर्देशन और उप महाप्रबंधक (सामान्य) नितेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्यशाला का शुभारंभ सहायक उप महाप्रबंधक सुनील कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (सामान्य) नितेश कुमार गुप्ता और मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। साइबर क्राइम थाना प्रयागराज के उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने मुख्य वक्ता के तौर पर कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि डर, लालच और तकनीकी ज्ञान की कमी साइबर धोखाधड़ी के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कर्मचारियों को फ़िशिंग, फर्जी वेबसाइट, मोबाइल लॉटरी, फेक कॉल, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड और न्च्प्/फत् कोड धोखाधड़ी जैसे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचने के उपाय सुझाए।

वक्ताओं ने कर्मचारियों को सलाह दी कि वे किसी से भी अपना व्ज्च्, च्प्छ या पासवर्ड साझा न करें। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान केवल सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग करने के लिए भी कहा गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की ठगी हो जाए तो राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल बलइमतबतपउम.हवअ.पद या टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कार्यक्रम का समापन सहायक उप महामहाप्रबंधक सुनील कुमार गुप्त द्वारा मुख्य वक्ता चंद्रशेखर यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad